पति ने दोस्तों संग की पत्नी को जान से मारने की कोशिश, भर्ती

जागरण संवाददाता मऊ घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर निवासी एक विवाहिता को उसके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:18 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:18 PM (IST)
पति ने दोस्तों संग की पत्नी को जान से मारने की कोशिश, भर्ती
पति ने दोस्तों संग की पत्नी को जान से मारने की कोशिश, भर्ती

जागरण संवाददाता, मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर कोतवाली के भीटी पुल के पास बीते 24 सितंबर को जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता के शोर मचाने के बाद सभी वहां से भाग गए। किसी तरह घर पहुंच उसने आप बीती सुनाई। इसके बाद वह शिकायत दर्ज कराने के लिए घोसी कोतवाली गई लेकिन पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र का प्रकरण बताकर पल्ला झाड़ लिया। पुलिस के रवैये से परेशान होकर महिला सोमवार की देर शाम को एसपी सुशील घुले के यहां गई। वहां वह बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन में महिला पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सविता के अनुसार वर्ष 2018 में उसकी शादी आदमपुर निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। इससे वह अपने घर लखनी मुबारकपुर चली आई। 24 सितंबर को वह अपने ननिहाल मुसरदह जा रही थी। तभी देर शाम को उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ उसे रोककर जान से मारने की कोशिश की।

chat bot
आपका साथी