पति पर दहेज हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में 20 वर्षीय विवाहिता गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:45 PM (IST)
पति पर दहेज हत्या का आरोप
पति पर दहेज हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में 20 वर्षीय विवाहिता गुरुवार की भोर में लगभग तीन बजे दहेज की बलिवेदी पर चढ़ गई। प्रतिमा यादव पुत्री लखीराम यादव ग्राम सरदारपुर नेता थाना मुबारकपुर आजमगढ़ की शादी एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी मान सिंह के साथ हुआ था। मानसिंह के पिता का देहांत हो चुका है, जबकि मां काफी बुजुर्ग हैं। उधर पति दहेज में मोटरसाइकिल और मांग के अनुसार रुपये न मिलने के कारण आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करता रहता था। विवाहिता ने मायके के पक्ष को इस उत्पीड़न की जानकारी दिया था। मायके पक्ष ने प्रकरण सुलझाने का प्रयास भी किया पर इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। हालांकि इस बीच विवाहिता एक बच्चे की मां भी बन गई। गुरुवार की भोर में पड़ोसियों ने मानसिंह के घर से उसकी पत्नी के चिल्लाने एवं बचाने की आवाज सुनी। एक पड़ोसी ने इस घटना की सूचना उसके मायके को दे दिया। भोर में ही मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने देखा कि बेटी चारपाई पर मृत अवस्था में लेटी है और गले पर कुछ निशान हैं। पिता ने पुलिस चौकी मादी सिपाह को घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोहरीघाट थानाध्यक्ष मनोज सिंह को सूचित किया। घटना की जानकारी होते ही सीओ नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने ग्रामीणों एवं मृतका के पिता लछीराम से भी पूछताछ किया। लछिराम ने दामाद के विरुद्ध हत्या की तहरीर दिया है। पुलिस ने मान सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी