फर्जी तरीके से चल रहा अस्पताल किया गया सीज

चंद पैसों की खातिर लोगों की जिदगी से खिलवाड़ कर रहा एक फर्जी अस्पताल बुधवार की देर शाम प्रशासनिक कार्रवाई का शिकार हो ही गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:04 AM (IST)
फर्जी तरीके से चल रहा अस्पताल किया गया सीज
फर्जी तरीके से चल रहा अस्पताल किया गया सीज

जागरण संवाददाता, मऊ : चंद पैसों की खातिर लोगों की जिदगी से खिलवाड़ कर रहा एक फर्जी अस्पताल बुधवार की देर शाम प्रशासनिक कार्रवाई का शिकार हो ही गया। नगर के पुरानी तहसील क्षेत्र स्थित आईकान नामक यह हास्पीटल बगैर किसी पंजीकरण, बिना लाइसेंस कें संचालित हो रहा था। मजे की बात यह कि अस्पताल में तमाम विभाग संचालित हैं मगर चिकित्सक के नाम पर सिर्फ एक का नाम सामने आया। इससे भी बड़ी बात कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुलाने पर वह चिकित्सक भी सामने नहीं आया कि वह वास्तव में है भी या नहीं। बहरहाल, प्रशासन ने अस्पताल को मरीजों से खाली करवा कर देर रात उसे सीज करते हुए अपना ताला जड़ दिया। खबर लिखे जाने तक मरीजों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था।

पुरानी तहसील क्षेत्र में स्थित इस हास्पीटल में लगभग आधे दर्जन गंभीर रोगों के मरीज भर्ती किए गए थे। कुछ मरीजों को आइसीयू में भी भर्ती किया गया था, जिन्हें कोई परेशानी न होने की बात कहकर छोड़ दिया गया। अस्पताल से शिफ्ट किए गए मरीजों में से एक की आंत का आपरेशन करके उसे भर्ती किया गया था तो अन्य मरीज घायल या अन्य श्रेणी के थे। अस्पताल पर कार्रवाई होते ही संचालक वहां से फरार हो गया। बाद में प्रशासन ने उसे पकड़वा लिया।सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि अस्पताल को सीज कर दिया जाएगा और संचालकों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सतीशचंद्र सिंह, प्रभारी कोतवाल रामसजन नागर तथा काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी