मुख्यमंत्री योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं

जागरण संवाददाता मऊ समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 06:02 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं

जागरण संवाददाता, मऊ : समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपराधी कहे जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा। मांग की कि सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करें।

जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि इस समय जनपद में निचले स्तर की राजनीति हो रही है। आए दिन निम्न स्तर की बयानबाजी की जा रही है। सपा का चरित्र सदैव हिदू विरोधी रहा है। खुद उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर निचले स्तर के नेता सदैव हिदू धर्म का अपमान करते रहते हैं। हिदू धर्म के आस्था के प्रतीक गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं। उन पर गलत शब्दों का प्रयोग करना हिदू धर्म व लोकतंत्र का भी अपमान है। कहा कि राजीव राय ने पूर्व में भी अपना परिचय दे चुके हैं। उनकी निम्न स्तर की बयानबाजी से जनपद की शांति व्यवस्था भी भंग हो सकती है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है। डा. मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि कुछ लोग राजनीत का स्तर गिराने का काम कर रहे हैं। यह गलत है और लोकतंत्र व शांति व्यवस्था के लिए घातक हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। देवेंद्र राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री का अपमान हिदू धर्म का अपमान है। इसे हिदू युवा वाहिनी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर राजीव मौर्य, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, अवधेश मौर्य, गुलशन चौहान, दिलीप वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी