हाइवे के गड्ढे भरे जाने से वाहन चालक गदगद

कोपागंज नगर पंचायत से स्थानीय शहर तक प्रतिदिन आने वाले वाहन चालकों में हाइवे के गड्ढे भरे जाने से खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:30 PM (IST)
हाइवे के गड्ढे भरे जाने से वाहन चालक गदगद
हाइवे के गड्ढे भरे जाने से वाहन चालक गदगद

जागरण संवाददाता, मऊ : कोपागंज नगर पंचायत से स्थानीय शहर तक प्रतिदिन आने वाले वाहन चालकों में हाइवे के गड्ढे भरे जाने से खुशी की लहर है। आटो चालक संघ के पदाधिकारी भोला, विश्वदीपक आदि ने कहा कि देर से ही सही जिला प्रशासन ने सही कदम उठाया है। गड्ढों के चलते हाइवे की हालत अत्यंत जर्जर हो गई थी। इसके चलते प्रतिदिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही थीं। क्षेत्रवासियों ने अन्य गड्ढों को भी जल्द भरे जाने की उम्मीद जताई है।

chat bot
आपका साथी