मेले से सुधर रही मरीजों की सेहत

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को कोविड प्रोटोकाल क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:30 PM (IST)
मेले से सुधर रही मरीजों की सेहत
मेले से सुधर रही मरीजों की सेहत

जागरण संवाददाता, मऊ : मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को कोविड प्रोटोकाल के साथ किया गया। इसमें मरीजों का निश्शुल्क इलाज किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2065 मरीजों का उपचार किया गया। 12 मरीजों का बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल व सदर अस्पताल रेफर किया गया। मेले में प्रजनन, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गर्भवती, बाल, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास •ाोर रहा। नोडल अधिकारी डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के 36 स्वास्थ्य उप केंद्र, चार पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में 131 मेडिकल अफसरों व 317 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। इसमें 882 महिला, 867 पुरुष एवं 198 बच्चे शामिल हैं। 40 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए और 12 मरीजों को रेफर किया गया।

चिरैयाकोट : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आए 106 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मेले में 38 महिला, 56 पुरुष व 12 बच्चे लाभांवित हुए साथ ही 10 लोगों को कोरोना रोधी टीका भी लगाया गया। इस अवसर पर डा. धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, डा. चंद्रकेश, डा. फिरो•ा अहमद खान, अभिषेक जायसवाल, प्रियंका मौर्या, खुशबू राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी