सत्ता पक्ष के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप

कोपागंज स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शुक्रवार की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:41 PM (IST)
सत्ता पक्ष के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप
सत्ता पक्ष के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शुक्रवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु की अध्यक्षता में हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सत्ता पक्ष के इशारे पर किया जा रहा है, जिसको पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिन की कल्पना का झूठा स्वाद चखाकर सत्ता में आई पार्टी नशे में चूर हो गई है और आमजनता महंगाई की मार से पिसी जा रही है। आने वाले चुनाव में यही जनता हिसाब लेगी। प्रतिदिन सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा के इशारे पर फसाने के लिए जबर्दस्ती नापी कराई जा रही है। लेकिन अधिकारियों को यह नही पता कि हमलोग इसका हिसाब लेंगे अगर झूठे मुकदमे में उन्हें फंसाया गया तो सपा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर केके पांडेय, रामधनी यादव, बन्ने खां, सुभाष चौहान, महेंद्र चौहान, नेसार अहमद, रामचन्द्र सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी