वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकटमोचन की मूर्ति स्थापित

क्षेत्र के नेमडांड़ गांव में नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदि।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:30 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकटमोचन की मूर्ति स्थापित
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकटमोचन की मूर्ति स्थापित

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली : क्षेत्र के नेमडांड़ गांव में नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर सोमवार को सनातन रीति एवं वैदिक विधि-विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान वेद की ऋचाओं एवं भगवान हनुमान के जयकारों से आसपास का वातावरण भक्ति भावना से ओतप्रोत हो गया। प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजित वैदिक अनुष्ठान का संपादन महाराष्ट्र से आए आचार्य राजकिशोर द्विवेदी ने किया। मूर्ति स्थापना के बाद पं. द्विवेदी ने कहा कि श्रीराम भक्त हनुमान अमर हैं। इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, धनंजय मिश्र, सौरभ मिश्र, सनोज कुमार, मन्नूलाल मास्टर, विनोद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी