कालेजों की छात्राओं ने पढ़ा सशक्तिकरण का पाठ

जागरण संवाददाता मऊ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मिशन शक्ति के तहत श्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:28 PM (IST)
कालेजों की छात्राओं ने पढ़ा सशक्तिकरण का पाठ
कालेजों की छात्राओं ने पढ़ा सशक्तिकरण का पाठ

जागरण संवाददाता, मऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मिशन शक्ति के तहत शहर से लेकर गांव-गांव तक की बेटियों ने आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का पाठ पढ़ना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को शहर से लेकर गांव तक के विभिन्न डिग्री कालेजों एवं इंटर कालेजों में छात्राओं को मिशन शक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सशक्त बनाने का उपक्रम किया गया। शहर के सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक डा.राजेंद्र प्रसाद ने चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का जायजा लिया और बेटियों से भय और असुरक्षा के खिलाफ मजबूती से तैयार होने का आह्वान किया।

डीआइओएस डा.राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बेटियों में न ताकत की कमी है और न ही हुनर की। बेटियां हिम्मत,ताकत और सूझबूझ से अपने हाथों को हथियार बनाकर जब चाहें बड़े से बड़े दुश्मन का छक्का छुड़ा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइनों एवं कानून की भी जानकारी दिया। वहीं, शहर के डीसीएसके पीजी कालेज में प्राचार्य डा.एके मिश्र के निर्देशन में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत मार्शल आर्ट से प्रशिक्षित किया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक रामसूरत ने छात्राओं को किस परिस्थिति दुश्मन पर कैसे प्रहार करें, इसकी जानकारी दिया। एनसीसी अधिकारी डा.बाबूलाल एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डा.सर्वेश पांडेय ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में प्रधानाचार्या सरिता केडिया एवं वैभव प्रकाश ने छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके अलावा शहर के डीएवी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज सहित विभिन्न इंटर कालेजों एवं निजी महाविद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित किया गया।

chat bot
आपका साथी