घर-घर पहुंचा रहे उपलब्धियों की पुस्तिका

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा नेता अब शासन की उपलब्धिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:07 PM (IST)
घर-घर पहुंचा रहे उपलब्धियों की पुस्तिका
घर-घर पहुंचा रहे उपलब्धियों की पुस्तिका

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा नेता अब शासन की उपलब्धियों की पुस्तिका घर-घर वितरित कर रहे हैं। इस क्रम में गोरखपुर के क्षेत्रीय महामंत्री एवं देवरिया के जिला प्रभारी सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में रविवार को नगर की बूथ संख्या 136 एवं 146 (रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन) के मतदाताओं से संपर्क कर विजय बूथ अभियान चलाया गया। महामंत्री श्री गुप्त ने रविवार से एक अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान हर घर तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। वितरित की जाने वाली पुस्तिका में शासन की आवासीय, शौचालय, मुफ्त कोविड-19 वैक्सीनेशन, सामूहिक विवाह योजना, गन्ना मूल्य का भुगमान, जनधन योजना, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड योजना, सौभाग्य योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना, कौशल विकास एवं मुद्रा लोन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री कंवल गिरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, मंडल प्रभारी डा. नागेंद्र सिंह एवं डा. बृजेश यादव, भानुप्रताप सिंह, रवि कुमार प्रधान, मुन्ना साहनी, पवन वर्मा, संगम यादव एवं पीयूष चौरसिया आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी