महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार का उद्देश्य : नूपुर अग्रवाल

-मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क स्थापित -उद्घाटन कर भाजपा नेत्री ने सरकार की नीतियों पर डाला प्रकाश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:43 PM (IST)
महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार का उद्देश्य : नूपुर अग्रवाल
महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार का उद्देश्य : नूपुर अग्रवाल

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना/ वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में शुक्रवार की सुबह महिला भाजपा नेता नूपुर अग्रवाल ने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है। श्रीमती अग्रवाल ने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। इसका परिणाम रहा कि अपराधियों एवं शोहदों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही गया। इससे महिलाओं के साथ आए दिन अपराध होते रहते हैं। इस अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए भाजपा सरकार ने ठाना है। सरकार ने इस के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानों में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए महिला हेल्प डेस्क खोला जा रहा है। ताकि महिलाओं की समस्याओं को महिला पुलिस कर्मी द्वारा प्राथमिकता के आधार निस्तारण कराया जा सके। एसडीएम रामभवन तिवारी ने कहा कि महिलाएं अपनी कोई भी दिक्कत के लिए हेल्प डेस्क अथवा हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। यहां महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी उपस्थित मिलेंगी। कार्यक्रम का संचालन कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता प्रेमचंद यादव, भाजपा नेता छोटू प्रसाद, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह, अजय यादव, अभिजीत पटेल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी