खाद्य सुरक्षा विभाग को माइक्रोवियल टेस्ट नमूना रखने का तोहफा

शासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मोइक्रोवियल टेस्ट नमूना रखने का तोहफा प्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 03:51 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 07:21 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा विभाग को माइक्रोवियल टेस्ट नमूना रखने का तोहफा
खाद्य सुरक्षा विभाग को माइक्रोवियल टेस्ट नमूना रखने का तोहफा

जागरण संवाददाता, मऊ :

शासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मोइक्रोवियल टेस्ट नमूना रखने का तोहफा प्रदान किया है। इसके लिए 2.61 लाख की लागत से दो डीप फ्रीजर व एमबीएच आलमारी उपलब्ध करा दी है। अब फूड प्वाइजनिग व माइक्रोवियल जांच के बाद लिए गए नमूनों को आसानी से सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे विभाग को काफी राहत मिलेगी।

अभी तक फूड प्वाइजनिग, मांस व दूध के माइक्रोवियल नमूने लिए जाने पर जिला मुख्यालय स्तर पर इसे रखने की व्यवस्था नहीं थी। इसकी वजह से नमूना लिए जाने के बाद इसे छोटे फ्रीजर में रखा जाता था। फिर यहां से एक कर्मचारी इसे लेकर लखनऊ जांच के लिए लैब ले जाता था। इसकी वजह से विभाग को परेशानी होती थी। अब दो फ्रीजर हो जाने से जांच के बाद नमूना आसानी से इसमें रखा जा सकता है। इसके खराब होने की संभावना नहीं रहेगी। फिर किसी भी दिन इस नमूने को लखनऊ भेजा जा सकता है। अब अपनी सुविधा के अनुसार नमूना लेकर इसे सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद किसी दिन इसे लखनऊ भेज दिया जाएगा।

अब मेंटेन रहेगा कोल्डचेन

नमूना लिए जाने के बाद कोल्ड चेन मेंटेन नहीं हो पाता था। इसकी वजह से नमूनों के खराब होने की गुंजाइश रहती थी। अब डीप फ्रीजर में रखने के बाद कोल्डचेन बरकरार रहेगा और नमूने सुरक्षित रहेंगे।

वर्जन

विभाग द्वारा किसी भी जांच का चार नमूना लिया जाता है। इसमें एक नमूना लखनऊ भेजा जाता है तथा तीन नमूना अपने पास सुरक्षित रखा जाता है। अब सारे नमूने सुरक्षित रहेंगे और विभाग को कार्रवाई करने में आसानी होगी।

-एसके त्रिपाठी, अभिहीत अधिकारी मऊ।

chat bot
आपका साथी