कांग्रेस की अहम सीटों में है घोसी : जनक

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं मऊ प्रभारी जनक कुशवाहा ने उपचुनाव मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:06 PM (IST)
कांग्रेस की अहम सीटों में है घोसी : जनक
कांग्रेस की अहम सीटों में है घोसी : जनक

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं मऊ प्रभारी जनक कुशवाहा ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के बेहतर प्रदर्शन के चलते इसे पार्टी की महत्वपूर्ण सीटों में शामिल किए जाने की जानकारी दी। वह गुरुवार को नगर के एक निजी कालेज में घोसी, कोपागंज एवं बड़रांव ब्लाक के न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र को बीते चुनाव में कांग्रेस को मिले मतों के आधार पर वर्गीकृत किया है। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि घोसी फिर कांग्रेस का गढ़ बनेगा। इसके लिए कार्यकर्ता डोर-टू-डोर संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। पूर्व प्रत्याशी एवं जिला उपाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाया। उपाध्यक्ष संजय यादव, धर्मेंद्र सिंह, शीला भारती, स्वामीनाथ राय, रमेश पांडेय, त्रिभुवन भारती, एचसी दुर्गेडकर, आकिब नेसार, रामचंद्र राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी