गायत्री परिवार ने वितरित किया राशन का पैकेट

अखिल विश्व गायत्री परिवार फतहपुर मंडाव ब्लाक इकाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:33 PM (IST)
गायत्री परिवार ने वितरित किया राशन का पैकेट
गायत्री परिवार ने वितरित किया राशन का पैकेट

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली : अखिल विश्व गायत्री परिवार फतहपुर मंडाव ब्लाक इकाई ने रविवार को शिव मंदिर पहाड़ीपुर खिरिया पर राशन वितरण किया गया। इस दौरान आस पास के गांवों के सौ परिवारों को राशन के पैकेट में पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, एक किलो चीनी, एक किलो दाल, आधा किलो नमक के साथ दो साबुन का वितरण दिया गया। राशन वितरण का शुभारंभ शांति चौबे ने किया। कहा कि गायत्री परिवार संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची ईश्वर पूजा बताया है। कोरोना महामारी के बीच अभावग्रस्त सौ परिवारों के बीच राशन वितरण हुआ। कबूतरी देवी, सागर चौहान, बासमती देवी, जेबुन्निसा, मुरारी आदि ने राशन पाकर खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के ब्लाक समन्वयक अरविद कुमार मिश्र, अशोक सिंह, उदयवीर सिंह, जितेंद्र, संदीप, अजय गुप्ता, आनंद मिश्र आदि मौजूद थे।

बढ़ा मच्छर का प्रकोप, रात की नींद हो रही खराब

जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ) : रानीपुर ब्लाक के पलिगढ़, लोहाटिकर, तेंदुली, दुर्जेपुर, खानपुर आदि क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि रात की नीद भी हराम हो गई है। बस्ती में जगह-जगह नालियों में रुका गंदा व बदबूदार पानी व कूड़ों का अंबार मच्छरों के प्रसार में भरपूर सहयोग कर रहें हैं। साफ-सफाई व सैनिटाइज करने का काम या तो कागजों पर ही सीमित हो गया है या तो छिड़काव के नाम पर एक दो दिन गिने चुने अपनों के घर के समीप छिड़काव कर खानापूर्ति कर श्रेय ले लिए। छिड़काव व सैनिटाइज करने के लिए ब्लाक से हर ग्रामसभा में 40 से 60 लीटर तक सैनिटाजर मिला जो कहीं कहीं ग्रामप्रधान के घर की शोभा बढ़ा रहा है।

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती है कृषि मंडी

दोहरीघाट (मऊ) : क्षेत्र के गोठा बाजार में संचालित उप कृषि मंडी शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती है। इसके चलते व्यवसायियों को काफी परेशानी होती है। व्यापारी अराजकतत्वों से भयाक्रांत रहते हैं। कृषि मंडी में पूर्व में विद्युत थी लेकिन रखरखाव के अभाव में व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। अब तो शाम होते ही व्यापारी वर्ग मोमबत्ती के सहारे कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त करते हैं।

गड्ढे में तब्दील है आजमगढ़ बाईपास मार्ग

दोहरीघाट (मऊ) : आजमगढ़ जाने वाला बाईपास मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसकी वजह से आएदिन जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। इतना ही नहीं, कई बार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी बाईपास मार्ग को बनाने की बात कही थी फिर भी बाईपास मार्ग गड्ढा बना हुआ है। इसकी वजह से राष्ट्रीय मार्ग में भी जाम लग जाता है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी