सड़क के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा व कचरा

मुहम्मदाबाद गोहना- मुबारकपुर मुख्य सड़क पर अतरारी गांव क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:26 PM (IST)
सड़क के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा व कचरा
सड़क के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा व कचरा

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना- मुबारकपुर मुख्य सड़क पर अतरारी गांव के पास गंदे पानी में कूड़ा करकट फेंक दिए जाने से उससे उठ रही दुर्गंध से लोगों का राह चलना मुश्किल है। यही नहीं कोरोना संक्रामक बीमारी के दौर में भी अभी तक इस गंदगी का निदान नहीं किया गया। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। अतरारी गांव में सड़क के किनारे कुछ लोगों की वर्षों से खाली जमीन पड़ी हैं। वर्षों से घरों से निकलने वाला कूड़ा-करकट, पालीथिन इसमें फेंका जा रहा है। इसे कूड़ों से भरा भी जा रहा है। इससे गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां के आसपास रहने वाले लोगों को भारी असुविधा होती है। संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका बना है। समस्या से निजात पाने के लिए बुनकरों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। गांव के बुनकरों का कहना है कि लोगों के घरों से निकलने वाला कूड़ा-करकट जहां लोगों की खाली जमीन पड़ी है वही फेंक दिया जाता है। इसमें अधिकतर प्लास्टिक कचरा के साथ रहता है। ज्यादा होने पर इसमें आग लगा दिया जाता है। इससे निकली गैस लोगों के घरों में जाती है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि जिम्मेदार लोगों से कई बार आग्रह किया गया परंतु इसके लिए अलग से जमीन का कोई प्रबंध न होने की बात कह के टाल दिया जाता है। वर्षों पूर्व खैराबाद व अतरारी गांव में लगभग आधा दर्जन बुनकरों की डेंगू बुखार से मौत हो गई थी। फिर भी अधिकारी खामोश बैठे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी