चार ग्राम पंचायतों को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार

बेहतर ग्रामीण विकास को लेकर जनपद की चोर ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का लाभ मिलेगा। इस पुरस्कार योजना के तहत प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 05:22 PM (IST)
चार ग्राम पंचायतों को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार
चार ग्राम पंचायतों को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : बेहतर ग्रामीण विकास को लेकर जनपद की चोर ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का लाभ मिलेगा। इस पुरस्कार योजना के तहत प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

वित्तीय वर्ष 2018-19 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर राज्य परफार्मेंस असेसमेंट समिति द्वारा प्रदेश के 346 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने की सहमति प्रदान की गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पंचायती राज निदेशक ने जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है। इसमें दोहरीघाट के दरगाह को छह लाख, मुहम्मदाबाद गोहना की चकजाफरी को आठ लाख, रानीपुर के तेंदुली को छह लाख तथा परदहां के कंधेरी को तीन लाख रुपये पुरस्कार के रूप में शासन द्वारा आवंटित किया गया है। जनपद में उत्कृष्ट कार्य के लिए इन जनपदों के चयन होने से खुशी का माहौल है। शासन द्वारा प्रदत्त पुरस्कार से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस बाबत दरगाह प्रधान प्रशांत गुप्त ने कहा कि सरकार की इस योजना से अन्य ग्राम पंचायतें भी विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित होंगी।

chat bot
आपका साथी