चार प्रधान व दो बीडीसी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद कोपागंज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:08 PM (IST)
चार प्रधान व दो बीडीसी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त
चार प्रधान व दो बीडीसी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद कोपागंज खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में फार्म की जांच में प्रधान पद के चार एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो फार्म में कमी पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया गया।

यह जानकारी ब्लाक निर्वाचन अधिकारी रितेश विदल ने दी। बताया कि यहां प्रधान पद के लिए 1346 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार की जांच में अल्लीपुर ग्राम सभा के दो प्रत्याशियों द्वारा जन्म प्रमाण पत्र सही जमा न करने पर निरस्त कर दिया गया। दो अन्य के कागजातों में कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 970 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें दो फार्म निरस्त कर दिए गए। दोनों में प्रत्याशी की उम्र कम थी।

chat bot
आपका साथी