पहली बार घोसी में आया कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे घोसी के बैसवाड़ा निवासी इंतेखाब आलम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पहली बार घोसी के पाले में यह पद आने पर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM (IST)
पहली बार घोसी में आया कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद
पहली बार घोसी में आया कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे घोसी के बैसवाड़ा निवासी इंतेखाब आलम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पहली बार घोसी के पाले में यह पद आने पर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है।

अभी तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर मधुबन, रतनपुरा एवं सदर क्षेत्र के नेता ही पदासीन रहे हैं। पहली बार घोसी निवासी जमीनी कार्यकर्ता को पद दिए जाने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में अलग जोश दिख रहा है। छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े श्री आलम जिले के विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय के बेहद करीबियों में शुमार रहे हैं। तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस से जुड़े रहे श्री आलम विभिन्न पदों पर आसीन रहे। मनरेगा चेयरमैन के रूप में रहे श्री आलम ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई हैं। उन्होंने उपचुनाव के चलते प्रथम प्राथमिकता को पार्टी के प्रत्याशी राजमंगल यादव की जीत सुनिश्चित करना बताया है। उन्होंने बूथ एवं सेक्टर अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों की शीघ्र बैठक कर बचे दिनों में प्रचार को गति देने की बात कहा है। चुनाव बाद संगठन को मजबूती देने एवं पुराने और सक्रिय क्षमतावान कार्यकर्ताओं को सम्मान दिए जाने की बात कही है। रामनिवास राय, जेपी राय फौजी, नेसार अहमद, रामप्यारे यादव, काजी मोशफ्फे जमाल चंदू, सईदुर्रहमान, राजनरायन यादव एवं चंपा राजभर एडवोकेट सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने जमीनी नेता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी की मजबूती का दावा किया है।

chat bot
आपका साथी