दो कैदियों समेत पांच की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जनपद में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरूवार को जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 165 की रिपोर्ट आई जिसमें पांच पाजिटिव मिले है। जिसमें जेल में बंद दो कैदी भी पाजिटिव मिले है। अन्य सभी लोग मुबंई से कुछ दिनों पहले आए थे और 27 जून को सभी का नमूना लिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM (IST)
दो कैदियों समेत पांच की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
दो कैदियों समेत पांच की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 165 की रिपोर्ट आई जिसमें पांच पाजिटिव मिले हैं। जिसमें जेल में बंद दो कैदी भी पाजिटिव मिले हैं। अन्य सभी लोग मुंबई से कुछ दिनों पहले आए थे और 27 जून को सभी का नमूना लिया गया था। जेल में पाजिटिव केस मिलने के बाद कैदियों को अन्यत्र शिफ्ट करने की योजना बनाने में प्रशासन जुट गया है।

जिला सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 165 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें पांच पाजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट में जिला जेल में 20 वर्ष के दो कैदी जो गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध हैं, पाजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा मिर्जाहादीपुरा के रामनगर चकिया मुहल्ले के मां और 12 वर्षीय बेटी भी तथा घोसी के कपरियाडीह में 60 वर्ष का बुजुर्ग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सभी लोग कुछ दिन पहले मुंबई से आए हैं। बाहर से आने के बाद सभी को होम क्वारंटाइन किया गया था। कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने 27 जून को सैंपल लिया गया था। इन लोगों की रिपोर्ट मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सभी जगहों पर हॉटस्पॉट जोन बनाकर कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। तीनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन के साथ संक्रमितों से पूछताछ कर हिस्ट्री खंगाली जा रही है। परिजनों को क्वारंटाइन करने के साथ पूरे इलाके को सील कर दिया गया। नगर में मां और पुत्री की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के साथ अब कुल संख्या 69 हो चुकी है। सभी को परदहां एल- में भर्ती कराया गया है। बताया कि कोरोना की जांच के लिए अभी तक कुल 6492 संदिग्धों का सैंपल भेजा जा चुका है जिसमें 5443 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। कुल प्राप्त हुई रिपोर्ट में 5313 निगेटिव हैं। अब तक कुल 139 लोग पाजिटिव मिले हैं। इनमें से 83 लोग कोरोना को मात देकर जंग जीत चुके हैं और अभी 53 सक्रिय केस हैं।

.......

नगर में बना एक और हॉटस्पॉट

नगर में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। यहां पर लगातार हॉटस्पाट जोन की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में नगर के मिर्जहादीपुरा के प्रेमनगर चकिया में मां-पुत्री भी कोरोना पाजिटिव मिली हैं। पूरे इलाके को अब हॉटस्पॉट जोन बनाकर कंटेंटमेंट जोन बना दिया गया है।

........

जेल में बनाया गया आइसोलेशन सेंटर गुरुवार को आई रिपोर्ट में जिला जेल के दो कैदी भी पाजिटिव मिले हैं। 27 जून को वहां पर रूटीन सैंपलिग में 50 लोगों का सैंपल लिया गया था। यहां पर आउटर वार्ड में जिला जेल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें पाजिटिव लोगों को रखा गया है। इस समय जेल में 650 कैदी है। रिपोर्ट मिलने के बाद वहां पर गुरुवार को 100 लोगों का सैंपल लिया गया। साथ ही प्रशासन एक स्कूल की तलाश में जुट गया है जहां पर सभी कैदियों का रखा जा सके। इसके लिए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने डीआइओस को ऐसा विद्यालय तलाश करने को कहा है जहां पर सुरक्षा के सभी बंदोबस्त हों और सभी कैदियों को वहीं पर शिफ्ट किया जा सके।

.......

फातिमा अस्पताल के कर्मियों का लिया गया सैंपल

मंगलवार को फातिमा अस्पताल के दो कर्मी कोरोना पाजिटिव मिले थे। इससे पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। गुरुवार को वहां पर कोरोना की जांच के लिए अस्पतालकर्मियों का नमूना लिया गया। सीएमओ ने बताया कि विभाग वहां पर सभी कर्मियों लेकर जांच करेगा। हॉटस्पॉट में 400 घरों का हुआ सर्वे

नगर के हॉटस्पाट महमूदपुरा में स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने डॉ.एमए खान के नेतृत्व में जांच और सर्वे कार्य किया। इसमें 400 घरों के 2200 लोगों की थर्मल स्कैनिग किया गया। जांच के दौरान वहां पर कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी