पहले बाढ़ का डर अब कटान की चिता

घाघरा के तटवर्ती इलाकों के लोगों के लिए सोमवार को भी राहत भरी खबर है। जलस्तर घटने का क्रम लगातार जारी है। गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर 69.55 मीटर पर खिसक आया है। यहां नदी खतरा बिदु से 35 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं रामनगर अवराडाड़ में लाल निशान 70.40 मीटर के सापेक्ष नदी 0

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 12:05 AM (IST)
पहले बाढ़ का डर अब कटान की चिता
पहले बाढ़ का डर अब कटान की चिता

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : घाघरा के तटवर्ती इलाकों के लोगों के लिए सोमवार को भी राहत भरी खबर है। जलस्तर घटने का क्रम लगातार जारी है। गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर 69.55 मीटर पर खिसक आया है। यहां नदी खतरा बिदु से 35 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं रामनगर अवराडांड़ में लाल निशान 70.40 मीटर के सापेक्ष नदी 08 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जैसे-जैसे नदी का जलस्तर नीचे खिसक रहा है, वैसे-वैसे नदी के धारा में वेग बढ़ता ही जा रहा है। घाघरा की तेज रफ्तार तटवर्ती इलाकों को जगह-जगह काट रही है।

भारत माता मंदिर, गौरीशंकर घाट नदी के निशाने पर हैं। नदी की तेज रफ्तार से भारत माता मंदिर के पास लगा बोल्डर धीरे-धीरे खिसक रहा है। जानकी घाट पर घाघरा कटान कर रही है। इससे घाट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी प्रकार रसूलपुर आश्रम पर घाघरा नदी की रफ्तार तेज हो गई है। तटवर्ती इलाकों को धीरे-धीरे काट रही है। इससे लोगों में दहशत है। सिचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। रसूलपुर आश्रम पर जबसे कटान हो रही है सिचाई विभाग काम तो कर रहा है परंतु खेती योग्य भूमि कटकर नदी में विलीन हो चुकी है। तटवर्ती इलाकों में अफरा-तफरी मची हुई है। हाहानाला पर 18 सेंमी घटा घाघरा का जलस्तर

मधुबन : तहसील क्षेत्र के देवारा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 18 सेंमी घट गया है। इससे बाढ़ की आशंका लगभग क्षीण हो गई है और ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया है। देवारा से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में लगभग एक सप्ताह से हो रही वृद्धि के चलते तलहटी में बसे चक्कीमुसाडोही के साथ ही दर्जनों गांव में बाढ़ की आशंका उत्पन्न हो गई थी। इससे ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन भी सचेत हो गया था और पल-पल घाघरा के बढ़ते जलस्तर पर निगाह जमाए हुए था। रविवार को हाहानाला पर जब घाघरा का जलस्तर 65.48 मीटर पर पहुंच गया था। इससे ग्रामीण बाढ़ को लेकर दहशत में आ गए थे, लेकिन जब जलस्तर 65.48 पर ठहर गया, तो जलस्तर के घटने का अनुमान लगाया जाने लगा और सोमवार को लोगों का अनुमान सही भी साबित हुआ। 24 घंटे में ही घाघरा का जलस्तर 18 सेमी घटकर हाहानाला पर 65.30 मीटर पर पहुंच गया और इसके घटने का क्रम लगातार बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी