599 को लगा टीका, खिलखिलाए चेहरे

जिले में बुधवार को टीकाकरण की रफ्तार कम रही। टीका एक दर्जन स्व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:26 PM (IST)
599 को लगा टीका, खिलखिलाए चेहरे
599 को लगा टीका, खिलखिलाए चेहरे

जागरण संवाददाता, मऊ : जिले में बुधवार को टीकाकरण की रफ्तार कम रही। टीका एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया। इस दौरान 9400 लोगों के सापेक्ष 599 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 419 को पहली और 180 को दूसरी डोज दी गई। टीका लगवाने के बाद लोगों के चेहरे खिलखिला उठे। अभी भी पंचायत चुनाव का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

घोसी : स्थानीय तहसील क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी, बडराव एवं दोहरीघाट में बुधवार को कुल 89 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में 10 लोगों को टीका लगा।

बोझी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव में 30 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। दोहरीघाट : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में 49को कोविड-19 वैक्सीन लगी। मुहम्मदाबाद गोहना : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बुधवार को कुल 169 लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन लगाया गया। पुराघाट : कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य पर 39 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि सीएचसी के अंतर्गत सिर्फ चार पीएचसी और दो एचडब्लूसी पर टीकाकरण नहीं किया गया। नौसेमरघाट : परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 33 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 12 महिला व 25 पुरुष शामिल रहे। रामपुर बेलौली : फतहपुर मंडाव ब्लाक में बुधवार को प्रथम एवं द्वितीय डोज के कुल 69 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। जिसमें प्रथम डोज के लिए 50 और 19 लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी