गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

हलधरपुर थानाक्षेत्र के रतनपुरा कस्बा में शनिवार की रात खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:27 PM (IST)
गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

जासं, रतनपुरा (मऊ) : हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कस्बा में शनिवार की रात खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पूजा चौरसिया पुत्री संजय चौरसिया अपने घर में खाना बना रही थी। उसी समय सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस रिसाव होने लगा। उसने रेगुलेटर को निकाल कर दोबारा लगाया। रेगुलेटर से गैस रिसाव होने के नाते आग पकड़ लिया। पूजा ने जब शोर मचाया तो उसके ताऊ अमरनाथ चौरसिया भाग कर आए और सिलेंडर को डंडे से ढकेल कर सड़क पर ले गए। छत के ऊपर से सिलेंडर पर बालू, भीगा हुआ बोरा तथा पानी गिराकर के किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। हालांकि किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

chat bot
आपका साथी