चूल्हा जलाते ही पकड़ी आग, तीन झुलसे

नगर पंचायत क्षेत्र के खीरीकोठा में गुरुवार की दोपहर में खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाते ही आग पकड़ लिया। इससे दो महिलाओं के साथ ही एक युवक झुलस गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 06:35 AM (IST)
चूल्हा जलाते ही पकड़ी आग, तीन झुलसे
चूल्हा जलाते ही पकड़ी आग, तीन झुलसे

जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के खीरीकोठा में गुरुवार की दोपहर में खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाते ही आग पकड़ लिया। इससे दो महिलाओं के साथ ही एक युवक झुलस गया। उनको इलाज हेतु फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां दोनों महिलाओं की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

क्षेत्र के खीरीकोठा निवासी 65 वर्षीया सितारा देवी पत्नी कैलाश के घर गुरुवार को पहुंचे गैस सिलेंडर को लगाकर जैसे ही चूल्हा जलाया गया। वैसे ही आग पकड़ लिया। इससे सितारा देवी के साथ ही 20 वर्षीया सोनमती पुत्री महावत तथा 32 वर्षीय अमीत गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। आनन फानन में लोग इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गए।

chat bot
आपका साथी