दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा देवकली बिशुनपुर में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:04 AM (IST)
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा देवकली बिशुनपुर में बुधवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। विवाद खेत में जानवर के जाने से मना करने पर हुआ।

देवकली विशुनपुर निवासी रामसेवक के पुत्र विशाल कुमार के खेत में गाय घुसकर फसल खा रही थी। फसल खाते देख विशाल कुमार ने गाय को हांकते हुए पशुपालक से शिकायत की। इसी बीच बात बढ़ी और दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। मारपीट में 18 वर्षीय विशाल के अलावा गुड्डू का 19 वर्षीय पुत्र दुर्गविजय तथा दूसरे पक्ष से 30 वर्षीय राजा बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी