मुख्तार के करीबी के सिटी माल पर गरजा बुलडोजर, ध्वस्त

जागरण संवाददाता मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शासन के आदेश पर लगातार श्ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:29 PM (IST)
मुख्तार के करीबी के सिटी माल पर गरजा बुलडोजर, ध्वस्त
मुख्तार के करीबी के सिटी माल पर गरजा बुलडोजर, ध्वस्त

जागरण संवाददाता, मऊ : विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शासन के आदेश पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी त्रिदेव कंस्ट्रक्शन के मुखिया कोयला माफिया उमेश सिंह के नगर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित सिटी माल पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इस दौरान एडीएम केहरी सिंह सहित तीन थानों की पुलिस मौजूद थी। बाद में खुद एसपी सुशील घुले भी मौके पर पहुंच गए थे।

मुख्तार इन दिनों बांदा जेल में बंद है। उनके करीबियों के खिलाफ लगातार प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। पिछले साल इस बिल्डिग को अवैध बताते हुए यहां स्थित माल को खाली करा दिया गया था। इसके बाद इसे सीज कर दिया गया था। अवैध रूप से निर्मित माल का मुकदमा सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में स्टेट बनाम उमेश सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह के विरुद्ध चल रहा था। इसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट में ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। आदेश के क्रम में शनिवार की सुबह एडीएम केहरी सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार समेत समेत चार थानों की पुलिस व नगर पालिका के कर्मी पहुंच गए। सुबह से ही बुलडोजर इसे गिराने में जुटा रहा। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इस दौरान आला अफसर मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में खलबली रही। मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्जजासं, मधुबन (मऊ) : रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान गुलाब यादव की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में प्रधान धर्मेंद्र यादव यादव समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रधान गुलाब यादव ने आरोप लगाया है कि प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान धर्मेंद्र कुमार, अमरेश यादव, रंजीत यादव व एक अज्ञात व्यक्ति ने षड़यंत्र कर उन्हें हाकी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी