किसानों ने कमलसागर को क्रय केंद्र बनाने की उठाई मांग

साधन सहकारी समिति कमलसागर को गेहूं क्रय केंद्र नही

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 05:28 PM (IST)
किसानों ने कमलसागर को क्रय केंद्र बनाने की उठाई मांग
किसानों ने कमलसागर को क्रय केंद्र बनाने की उठाई मांग

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ): साधन सहकारी समिति कमलसागर को गेहूं क्रय केंद्र नहीं बनाए जाने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने समिति पर गेहूं खरीदारी की व्यवस्था बनाए जाने की आवाज उठाई है।

किसानों का कहना है कि इसे धान क्रय केंद्र बनाया जाता है लेकिन पिछले तीन सालों से गेहूं क्रय केंद्र नहीं बनाया जा रहा है। इसके लिए इसे साधन सहकारी समिति नेमडांड़ अथवा प्यारेपुर मिश्र से संबद्ध कर दिया जाता है। दूरी बढ़ जाने के कारण किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी होती है। किसान अपने गेहूं को औने-पौने दामों पर बेचने की विवश हो जाता है। इस दशा में बिचौलियों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। क्रय केंद्र नहीं बनाए जाने की वजह से पहले से उपज बेचने का मन बनाए किसानों के सामने अब और भी अंधेरा छा गया है। गेहूं की बिक्री के लिए किसान इस बार फिर से मारा मारा फिरेगा। कारण कि आगामी एक अप्रैल से गेहूं की खरीदारी शुरू हो जाएगी। क्षेत्र के शिवाकांत मिश्र, अनिरुद्ध सिंह, अमरेश्वर तिवारी, शुभम आदि ने साधन सहकारी समिति कमलसागर पर गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर पीसीएफ क्रय केंद्र नहीं बनाता है तो किसी अन्य एजेंसी को ही क्रय केंद्र बनाने के लिए आदेशित किया जाए। इससे किसान अनावश्यक परेशानी से बच सकें।

chat bot
आपका साथी