जैविक खेती को आगे आए किसान, वैज्ञानिकों ने दिया समाधान

जागरण संवाददाता, मऊ : बनाएंगे जैविक खाद, बढ़ाएंगे खेती यह संकल्प लेकर जनपद के ग्राम शहरो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 09:16 PM (IST)
जैविक खेती को आगे आए किसान, वैज्ञानिकों ने दिया समाधान
जैविक खेती को आगे आए किसान, वैज्ञानिकों ने दिया समाधान

जागरण संवाददाता, मऊ : बनाएंगे जैविक खाद, बढ़ाएंगे खेती यह संकल्प लेकर जनपद के ग्राम शहरोज के प्रगतिशील किसानों ने इस दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। उनकी ललक और ²ढ़ संकल्प को देखते हुए वैज्ञानिक समुदाय भी पीछे नहीं रहा। गांव पहुंचें राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो के वैज्ञानिक। गांव वालों को बताए वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि, बनवाई पिट और इसके साथ शुरू हो गया गांव में जैविक खेती का सिलसिला।

विकास खंड कोपागंज के शहरोज गांव को एनबीएआइएम ने गोद ले रखा है। गांव निवासी भाजपा नेता राघवेन्द्र राय शर्मा के पत्राचार पर प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार ब्यूरो ने गांव में खेती को उन्नत बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में कुशमौर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीपी ¨सह और डॉ रेनू द्वारा शहरोज के किसान कमला राय, श्रीकांत राय, अंकुर राय इत्यादि किसानों को कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ यूनिट भी स्थापित की गई। वैज्ञानिकों ने कहा कि यदि किसान कृषि अपशिष्टों से भी खाद बनाने का ढंग सीख लें तो वे काफी हद तक अपनी लागत कम करके अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। इससे मिट्टी की सेहत भी सुधरेगी। राघवेन्द्र राय शर्मा ने भी ग्रामीणों का आह्वान किया कि कृषि अपशिष्टों से किसानों को कंपोस्ट बनाकर अपने खेतों में इस्तेमाल करें ताकि लोगों को रोग रहित, रसायनमुक्त खाद्य उत्पाद प्राप्त हो सके।

chat bot
आपका साथी