तकनीकी खेती कर अधिक लाभ उठा सकते हैं किसान

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) स्थानीय बाजार स्थित फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:52 PM (IST)
तकनीकी खेती कर अधिक लाभ उठा सकते हैं किसान
तकनीकी खेती कर अधिक लाभ उठा सकते हैं किसान

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय बाजार स्थित फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार को किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला, गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती की नवीनतम जानकारी दी गई। तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल के माध्यम से किसानों को लाभकारी खेती, कुटीर उद्योग व स्वरोजगार की जानकारी दी गई।

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डाक्टर वीके सिंह ने कृषि व पशुपालन की बाबत जानकारी देते हुए किसानों को रासायनिक उर्वरक से बचने और जैविक खाद के प्रयोग की सलाह दी और जैविक खाद तैयार करने की विधि से भी अवगत कराया। ठंड के मौसम पशुओं के रखरखाव और उनके खान-पान की व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा. अजीत सिंह वत्स ने मधुमक्खी पालन और मशरुम की खेती करके कम लागत में अधिक लाभ उठाने के लिए किसानों का आह्वान किया और स्वरोजगार की दिशा में इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

गोष्ठी को राजनरायन यादव, आशीष सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता नलकूप खंड और संचालन राकेश पांडेय ने किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, उल्लास सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्टाल का अवलोकन कर इस आयोजन की सराहना की।

chat bot
आपका साथी