धान खरीद न होने से किसान आंदोलित, हंगामा काटा

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से शनिवार को ग्यारह बजे के करीब आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद धान से लदे ट्रैक्टर और ट्राली को लेकर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 06:51 PM (IST)
धान खरीद न होने से किसान आंदोलित, हंगामा काटा
धान खरीद न होने से किसान आंदोलित, हंगामा काटा

जागरण संवाददाता, मऊ : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से शनिवार को ग्यारह बजे के करीब आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद धान से लदे ट्रैक्टर और ट्राली को लेकर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। जाम की वजह से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी ने किसी तरह किसानों को समझाया बुझाया और आश्वासन दिया कि उनका धान खरीदा जाएगा। तब जाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

धान खरीद को लेकर जनपद में किसानों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जितने भी केंद्र बनाए गए है वहां पर अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों को परेशान किया जा रहा है। शनिवार को सचिव की मनमानी से परेशान होकर सलाहाबाद क्रय केंद्र पर किसान धान से लदे ट्रैक्टर और ट्राली को लेकर के चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवाया। इसके साथ ही तत्काल धान खरीदने का आश्वासन दिया। जाम लगाए किसानों ने बताया कि केंद्र के सचिव तीन महीने से धान खरीद को लेकर हीलाहवाली कर रहा है। हालात यह है कि लोग अपने धान को बेचने के लिए परेशान है लेकिन सरकारी कर्मचारी और अधिकारी खरीद नहीं रहे हैं। अधिकारी सीएम योगी को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं, जबकि सरकार का प्रयास है कि धान खरीद हो, लेकिन मौके पर अधिकारी खरीदारी नहीं कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी नरेश कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि किसानों ने धान की खरीद न होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली से सड़क जाम लगा दिया था, इनको समझा बुझाकर जाम खत्म करा दिया गया है, अब धान की खरीद होगी।

chat bot
आपका साथी