बेसहारा पशुओं से बर्बादी पर किसान आक्रोशित

ब्लाक रानीपुर के ग्राम सरौन्दा के प्रगतिशील किसानों ने जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता राकेशसिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी श्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी से मिलकर द्दुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने की मांग की । किसानों ने बताया कि जुलाई के प्रथम पखवारा में हुई भारी बारिस से किसानों की धान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 07:25 PM (IST)
बेसहारा पशुओं से बर्बादी पर किसान आक्रोशित
बेसहारा पशुओं से बर्बादी पर किसान आक्रोशित

जागरण संवाददाता, मऊ : छुट्टा पशुओं ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। इनके खेत के खेत साफ करते जाने से गांव-गांव किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रानीपुर विकासखंड के सरौंदा गांव के प्रगतिशील किसानों ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी से मिलकर स्वतंत्र पशुओं से किसानों की फसलों को बर्बादी रोकने की मांग की।

किसान नेता राकेश सिंह ने बताया कि जुलाई के प्रथम पखवारे में भारी वर्षा के कारण किसानों की धान की नर्सरी बर्बाद हो गई थी। हजारों किसानों ने नर्सरी को रोप दिया था जो पानी में डूबकर सड़ गई। परिवार की जीविका के लिए दूर-दराज से किसानों ने किसी की बची-खुची नर्सरी व संडा धान को ऊंची कीमतों पर खरीदकर फिर से रोपाई किया। दोबारा रोपी गई फसल पर भी छुट्टा पशुओं का रोज हमला होने से किसान परिवारों की चिता बढ़ गई है। कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से छुट्टा पशुओं पर नकेल कसने के लिए ठोस रणनीति नहीं अपनाई गई तो जिले के हजारों-हजार किसान बर्बाद और तबाह हो जाएंगे। यहीं नहीं कि केवल धान, बल्कि छुट्टा पशुओं के हमले से किसानों का अरहर, हरा चारा आदि नष्ट हो रहा है। इससे किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। किसानों ने कहा कि पूरे जनपद का यही हाल है। कहा कि छुट्टा पशुओं पर नकेल नहीं कसी गई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने किसानों का पत्रक लेने के बाद ग्राम प्रधान को शीघ्र मनरेगा से गोशाला के निर्माण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर संजय सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, श्यामसुंदर सिंह, गब्बर विश्वकर्मा, मधुसूदन सिंह, राजदेव, मनोज, दिनेश आदि किसान उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी