सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध वापस हो फर्जी मुकदमा

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:39 PM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध वापस हो फर्जी मुकदमा
सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध वापस हो फर्जी मुकदमा

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें 29 जुलाई की घटना को लेकर आधा दर्जन ज्ञात एवं दो दर्जन अज्ञात सपा नेताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई गई है। इस मुकदमे को फर्जी बताते हुए सपा नेताओं ने मुकदमा वापस न लेने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

थानीदास-बोझी मार्ग पर सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता अमिला में संत रविदास मंदिर के समीप दुर्दशाग्रस्त सड़क के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए गड्ढों में धान रोपने को एकत्रित हुए थे। इस बीच भाजपा विधायक विजय राजभर उधर से गुजर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर धान की बेहन फेंक दी थी। पुलिस ने इस घटना के बाबत मुकदमा दर्ज किया है। इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए सपा के पूर्व अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव साधु, पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह, नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान व विधानसभा क्षेत्र घोसी के अध्यक्ष लालचंद यादव ने कहा कि लोकतंत्र में समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरना और सत्ता पक्ष का ध्यान आकृष्ट कराना विपक्ष का राजधर्म है। इसके पूर्व सपा नेताओं ने नगर कार्यालय पर बैठक कर मुकदमा दर्ज किए जाने की निदा की। इसमें महेंद्र चौहान, कुद्दुस अंसारी, रियाजुल हक मुन्ना, अमरेंद्र बहादुर यादव, यादवेंद्र यादव, शकील खान, नदीम शेख आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी