गांवों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, बिछने लगी बिसात

जागरण संवाददाता थानीदास (मऊ) सीटों के आरक्षण की घोषणा के बाद अब पंचायत चुनाव को लेक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:39 PM (IST)
गांवों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, बिछने लगी बिसात
गांवों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, बिछने लगी बिसात

जागरण संवाददाता, थानीदास (मऊ) : सीटों के आरक्षण की घोषणा के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनावी समीकरण बैठाने के लिए चुनावी बिसातें बिछने लगी हैं। बड़रावं ब्लाक की 72 गांमपंचायत की जारी आरक्षण सूची में 24 अनारक्षित, 11 महिला,13 पिछड़ी, 07 पिछड़ी महिला, 09 अनुसूचित, 05 अनुसूचित महिला, 02 अनुसूचित जनजाति.व 01 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। आरक्षण की घोषणा के बाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतें पहली बार अनुसूचित जनजाति.व अनुसूचित जाति में आने के बाद कई लोगों के चुनाव लड़ने के सपने अधूरे ही रह जाएंगे। जबकि विकास खंड बड़रांव सबसे बड़ी ग्राम पंचायत अमिला आरक्षित होने से यहां दावेदार दूसरे के कंधे पर बंदूक रख मुकाबला करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आरक्षण की घोषणा के बाद नए चेहरे भी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं तो कई पुराने चेहरे भी दोबारा अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। गांव की चौपाल भी चर्चा तेज हो गई है।

chat bot
आपका साथी