आठ आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला राशन, आक्रोश

मुहम्मदाबाद विकास खंड के अतरारी गांव के सभी आठ आंगनबाड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:43 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:43 PM (IST)
आठ आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला राशन, आक्रोश
आठ आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला राशन, आक्रोश

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद विकास खंड के अतरारी गांव के सभी आठ आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वयं सहायता समूह संचालक व कोटेदार द्वारा राशन न दिए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में आक्रोश है। इस संबंध में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक योगेंद्र यादव ने शिकायती पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए शिकायती पत्र में इस बात का उल्लेख है कि गांव में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमिला देवी, इशरत परवीन, शगुफ्ता खातून, गायत्री देवी, रीता देवी, अलका यादव बिमला सोनकर के केंद्र से बच्चों को स्वयं सहायता समूह द्वारा वितरण किए जाने वाला खाद्यान्न अब तक नहीं मिल पाया है। इसके लिए कार्यकत्रियों ने कई बार क्षेत्रीय मुख्य सेविका से शिकायत की परन्तु कोटेदार व समूह के संचालक के कानों तक जूं नहीं रेंगी। अप्रैल का गेहूं व चावल दोनों मिल कर डकार गए हैं। अब मामले में लीपापोती कर रहे हैं। राशन देने में आनाकानी की जा रही है। लोगों ने कोटेदार की जांच किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी