मधुबन में 57 स्थानों पर स्थापित होगी दुर्गा प्रतिमा

मधुबन थाना क्षेत्र में कुल 57 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होगी। इसके लिए आयोजन समिति द्वारा पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:12 PM (IST)
मधुबन में 57 स्थानों पर स्थापित होगी दुर्गा प्रतिमा
मधुबन में 57 स्थानों पर स्थापित होगी दुर्गा प्रतिमा

जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र में कुल 57 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होगी। इसके लिए आयोजन समिति द्वारा पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।  स्थानीय बाजार में आठ स्थानों के साथ ही कुल 57 स्थानों पर नवरात्रि में स्थापित किए जाने वाले दुर्गा प्रतिमा के लिए पांडाल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य दिन रात बल्ली वगैरह लगाने का काम कर रहे हैं। हालांकि बारिश के चलते तैयारी में कुछ व्यवधान अवश्य उत्पन्न हो रहा है। लेकिन आस्था के चलते सदस्यों का जोश कम नहीं हो रहा है। वही प्रशासन द्वारा भी समितियों को लगातार ताकीद की जा रही है कि पोल और पंडाल बिजली के तार के नीचे और आसपास न लगाएं। साथ ही पंडाल में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था भी अवश्य सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी