पुरानी गाड़ी का दे दिया फर्जी कागजात, लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Feb 2018 10:42 PM (IST) Updated:Tue, 20 Feb 2018 10:42 PM (IST)
पुरानी गाड़ी का दे दिया फर्जी कागजात, लगाई गुहार
पुरानी गाड़ी का दे दिया फर्जी कागजात, लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही अपनी-अपनी शिकायतें लेकर सुबह से ही पहुंचने लगे थे। इस दौरान कुल 96 शिकायती प्रार्थना पत्र पेश हुए। इसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। इससे संपूर्ण समाधान दिवस मात्र एक प्रशासनिक रस्म अदायगी तक सीमित होकर ही रह गया। दिवस में सर्वाधिक भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत व पैमाइश का मामला छाया रहा। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कटघरा शंकर के बलवंत मल्ल ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसने फतहपुर तालरतोय निवासी एक व्यक्ति से पुराना स्कार्पियो वाहन खरीदा था, लेकिन उसने गाड़ी का फर्जी कागजात दे दिया। उसरी के हरेंद्र ने भूमि पर अवैध कब्जा, मलकौली की बेबी ने कोटेदार द्वारा तीन माह से राशन नहीं देने की शिकायत किया। रमउपुर की ममता चौहान ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत किया। धर्मपुर विशुनपुर हाता निवासी संजय यादव ने दहेज के लिए बहन को उसके पति द्वारा छोड़ने व दूसरी शादी करने की शिकायत किया। ऐसे सभी मामलों को मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ¨सह, उपजिलाधिकारी निरंकार ¨सह, सीओ श्वेता आशुतोष ओझा, थानाध्यक्ष दोहरीघाट सुशील कुमार शुक्ल, नीरज पाठक सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इनसेट--

डीएम के न आने से मायूस हुए फरियादी तहसील मुख्यालय पर काफी दिनों से इस संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को जिलाधिकारी के आने की चर्चा थी। मंगलवार की सुबह तक डीएम के आने की उम्मीद बनी थी। इसी चक्कर में भारी संख्या में अपनी समस्या लेकर फरियादी तहसील पर जुटे थे। कुछ देर तक इंतजार के बाद जब जिलाधिकारी का आगमन नही हुआ तो कुछ फरियादी लौट गए तो कुछ सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर चले गए।

chat bot
आपका साथी