अफसरों ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता मऊ पंचायत चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में चल रहे जिला पंचायत सदस्य के नामा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:50 PM (IST)
अफसरों ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण
अफसरों ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, मऊ : पंचायत चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में चल रहे जिला पंचायत सदस्य के नामांकन के दौरान रविवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल व एसपी सुशील घुले ने निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम केहरी सिंह व सीआरओ हंसराज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार की अपेक्षा कम प्रत्याशियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि आज बहुत कम प्रत्याशी आ रहे हैं।

शनिवार को ही ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी अपना नामांकन कर लिए थे। इसके बाद वह आरओ कक्ष में जाकर जानकारी ली तो बताया गया कि अब तक 25 नामांकन दाखिल किया गया है। इस पर उन्होंने शाम पांच बजे तक हर हाल में नामांकन करने को कहा। इसके बाद ब्लाक मुख्यालयों की तरफ रवाना हो गए। शनिवार को निरीक्षण के दौरान भारी भीड़ देखकर वह भी सहम गए थे। लग रहा था कि कहीं किसी में कोरोना का भय नहीं था। जिलाधिकारी तत्काल शारीरिक दूरी बनाकर अंदर जाने का निर्देश दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन के लाख कहने के बावजूद भीड़ पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था।

भीड़ पहले जाने के चक्कर में एक दूसरे को रौंदती रही। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के कारण कहीं भी कोविड 19 के नियमों का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। इसके कारण हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। यदि यही स्थिति रही तो जनपद में हालात बहुत भयावह हो सकते हैं। प्रशासन को कोविड के नियमों का अनुपालन कराने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी