देवाश्रम ने किया अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार

उनका अपना कोई नाता न था पर रिश्ता तो था मानवता का। उसे निभाया भी उन्होंने भरपूर। थाना जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए हिदू महिला के शव का देवाश्रम ने विधिवत अंतिम संस्कार किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 08:00 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:26 AM (IST)
देवाश्रम ने किया अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार
देवाश्रम ने किया अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार

जासं, मऊ : उनका अपना कोई नाता न था, पर रिश्ता तो था, मानवता का। उसे निभाया भी उन्होंने भरपूर। थाना जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए हिदू महिला के शव का देवाश्रम ने विधिवत अंतिम संस्कार किया। इसके बाद उसके अस्थि कलश को सुरक्षित रख लिया, उसके परिजनों के पहुंचने की आस में, ताकि उन्हें सौंपा जा सके। पोस्टमार्टम हाउस से जय शिव जय शिव एवं 'राम नाम सत्य है' के उद्घोष के साथ निकली शवयात्रा ढेकुलिया घाट श्मशान पहुंची। वहां पूरे विधि-विधान से सीएचसी घोसी के आयुष चिकित्साधिकारी व एनएचएम संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. संजय सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार का संपूर्ण खर्च भी उन्होंने ही वहन किया। शवयात्रा में अभिषेक प्रकाश सेंगर, वरुण सिंह, रामनाथ राम, दयाराम यादव, अमरेश, मलक यादव, कल्पनाथ आदि थे।

chat bot
आपका साथी