सरयू नदी के पुल पर जाली लगाने की मांग

जासं दोहरीघाट (मऊ) सरयू नदी के पुल पर आए दिन दुर्घटना होती है। लोग नदी से पुल में छल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:20 PM (IST)
सरयू नदी के पुल पर जाली लगाने की मांग
सरयू नदी के पुल पर जाली लगाने की मांग

जासं, दोहरीघाट (मऊ) : सरयू नदी के पुल पर आए दिन दुर्घटना होती है। लोग नदी से पुल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं। यह सुसाइड प्वाइंट बन गया है। ऐसी घटना को रोकने के लिए क्षेत्र के लोगों ने सरयू नदी के पुल पर जाली लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है गोरखपुर राप्ती पुल पर इसी प्रकार की घटनाएं होती थीं लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा पुल पर जाली लगा दिया गया है। इससे वहां घटना नहीं होती है। उसी प्रकार अगर दोहरीघाट पुल पर प्रशासन द्वारा जाली लगा दी जाती तो इस तरह की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है। इस संबंध में सचिन यादव, अरविद सोनकर, विशाल यादव, सचिन चौरसिया, पंकज गुप्ता आदि ने नदी के पुल पर जाली लगाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

chat bot
आपका साथी