आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

गुस्सा .. - समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन - हमलावरों के खिलाफ सख्त कार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 08:38 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश
आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

गुस्सा ..

- समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

- हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

जागरण संवाददाता, मऊ : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र चौहान के ऊपर कलेक्ट्रेट में हुए हमले को लेकर समाजवादियों ने मोर्चा खोल दिया है। सभी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से सपा कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में जानलेवा हमले पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को खुद इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। हमले में शामिल लोगों के लाइसेंस निरस्त करने की करवाई करनी चाहिए। ताकि इस प्रकार की घटना की कलेक्ट्रेट में पुनरावृत्ति न हो। अपराधी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कहा कि पार्टी के महेंद्र चौहान को जिस प्रकार से अराजक तत्वों ने मारा है उससे यह प्रतीत हो रहा है जिले में प्रशासन के अधिकारी खुद उनको संरक्षण दे रहे हैं। जल्द अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी हर प्रकार का संघर्ष करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, जिला सचिव वीरेंद्र चौहान, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य राम जतन राजभर, अलताफ अंसारी, राजेन्द्र मिश्रा, शैलेंद्र यादव साधू, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, शिवप्रताप यादव मुन्ना, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, प्रमुख सुजीत सिंह, रामधनी यादव, अरशद जमाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी