मार्ग दुर्घटना में घायल दो युवकों की हुई मौत

जासं घोसी (मऊ) कोतवाली अंतर्गत फोरलेन पर पकड़ी मोड़ के समीप बुधवार की रात लगभग साढ़े

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:56 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में घायल दो युवकों की हुई मौत
मार्ग दुर्घटना में घायल दो युवकों की हुई मौत

जासं, घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत फोरलेन पर पकड़ी मोड़ के समीप बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय बाइक चालक हरिलाल एवं पीछे बैठे 32 वर्षीय अवधेश निवासी सरहारा जमीन सरहरा के सिर में गंभीर चोट आई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को बेहोश देख एंबुलेंस को सूचित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया। वहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हरिलाल राजभर का विवाह इसी वर्ष जून में देवलास निवासी रिशू से हुआ था। हरिलाल पत्नी को बुधवार की शाम लगभग सात बजे ससुराल से लेकर घर पहुंचा। पत्नी को घर पर छोड़कर वह सड़क पर आया। यहां उनका मित्र अवधेश राजभर मिल गया। अवधेश बलुवापोखरा में साप्ताहिक बाजार से सामान लाने जा रहा था। हरिलाल उसे जिद कर अपने साथ लेकर फोरलेन पर आया। फोरलेन पर काफी देर तक रहने के बाद दोनों बाइक से पकड़ी मोड़ की तरफ आने लगे। पकड़ी मोड़ के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, अवधेश की पत्नी कंचन एवं तीनों नाबालिग पुत्रियों की चीख से माहौल गमनीन रहा था। दोनों मृतकों की पत्नियां इस समय गर्भवती हैं।

chat bot
आपका साथी