ठंड से मृत वृद्धा का शव कचरा वाहन से भेजा

जागरण संवाददाता वलीदपुर (मऊ) स्थानीय नगर पंचायत परिसर में तमाम विशिष्ट जन की मौजूदगी में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:19 PM (IST)
ठंड से मृत वृद्धा का शव कचरा वाहन से भेजा
ठंड से मृत वृद्धा का शव कचरा वाहन से भेजा

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : स्थानीय नगर पंचायत परिसर में तमाम विशिष्ट जन की मौजूदगी में ठंड से वृद्धा की मौत हो गई। हद तो यह हुई कि उसका शव कचरा वाहन से उसके घर भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में सभी जिम्मेदार अब पल्ला झाड़ रहे हैं। कोई सीधी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

गुरुवार को पंचायत कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक के मुख्य आतिथ्य में कंबल वितरण आयोजित किया गया था। इसमें भीरा मोड़ स्थित गैस एजेंसी के पास रहने वाली 65 वर्षीय परमेश्वरी देवी अपने पुत्र सुनील गोंड़ के साथ कंबल की आस में पहुंचीं थीं। दुर्भाग्य कि कंबल की प्रतीक्षा में कुर्सी पर बैठे-बैठे महिला अचानक गिर गईं। लोग कुछ समझ पाते वृद्धा की मौत हो चुकी थी। नगर पंचायत के कर्मचारियों की कारस्तानी ने मानवता को तब तार-तार कर दिया जब मृतका का शव कचरा वाहन से उनके घर भिजवाया गया। यही नहीं तीन दिन बाद शनिवार तक किसी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी ने उस परिवार से मिलने की जहमत नहीं उठाई। परमेश्वरी देवी के पुत्र सुनील का कहना है कि मेरी मां का शव नगर पंचायत कार्यालय से कचरा वाहन से घर भिजवाया दिया। यह कहकर वह फफक-फफक कर रो पड़े।

====

दो दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक के हाथों कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित था। वृद्धा के मौत की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी लेनी पड़ेगी।

नितेश कुमार गौरव, अधिशासी अधिकारी, वलीदपुर।

------------------ वलीदपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कंबल वितरण के दौरान ठंड लगने से वृद्धा की मौत की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इसके बारे में जानकारी की जाएगी।

-राम भवन तिवारी, एसडीएम, मोहम्मदाबाद गोहना।

chat bot
आपका साथी