खेत की मेड़ पर मिला वृद्ध का शव, सर्पदंश का संदेह

मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में गुरूवार की सुबह खेत की मेढ़ पर प्रौढ़ व्यक्ति को देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव से कुछ दूर स्थित धान के खेत की मेढ़ पर सुबह गांव निवासी मुन्नर राम 65 को अचेता अवस्था में देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। लोगों की सहायता से प्रौढ को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 07:22 PM (IST)
खेत की मेड़ पर मिला वृद्ध का शव, सर्पदंश का संदेह
खेत की मेड़ पर मिला वृद्ध का शव, सर्पदंश का संदेह

जासं, मऊ : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह खेत की मेड़ पर वृद्ध व्यक्ति को देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव से कुछ दूर स्थित धान के खेत की मेड़ पर सुबह गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्नर राम को अचेतावस्था में देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। लोगों की सहायता से वृद्ध को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव निवासी बटाई पर खेत लेकर उसमें धान की खेती किया था। मवेशियों से रखवाली के लिए नित्य की भांति भोजन के बाद गया था। आशंका है कि रात में किसी विषैले जंतु के काटने के बाद घर की तरफ आने लगा कितु घर से कुछ दूर ही खेत की मेड़ पर गिर गया। सुबह उक्त व्यक्ति को अचेतावस्था में देख सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने किसी विषैले जंतु के काटने की पुष्टि कर मृत घोषित किया। घर के मुखिया की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी