सात केंद्रों पर 1016 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए जनपद में शुक्रवार को सात केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन कि या गया। इसमें कुल 1600 लाभार्थियों को टीका लगना सुनिश्चित किया गया था। हालांकि लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 1016 लाभार्थियों को टीका लगाया जा सका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:43 PM (IST)
सात केंद्रों पर 1016 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका
सात केंद्रों पर 1016 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

जागरण संवाददाता, मऊ : वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए जनपद में शुक्रवार को सात केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन कि या गया। इसमें कुल 1600 लाभार्थियों को टीका लगना सुनिश्चित किया गया था। हालांकि लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 1016 लाभार्थियों को टीका लगाया जा सका। पहले चरण के दूसरे दिन के टीकाकरण में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा भागीदारी रही। इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को 19 फरवरी शुक्रवार को हुए टीकाकरण में पहले दिन के बचे हुए 136 लाभार्थियों को भी शामिल किया गया। सुबह ठीक 10 बजते ही जनपद के सभी सात केंद्रों पर टीकाकरण की प्रविधियां शुरू हो गईं। टीका लगवाने वाली सूची में शामिल स्वास्थ्यकर्मी समय से केंद्र पर पहुंच गए थे। अपनी बारी आने पर सबने टीके लगवाए। इस दौरान कहीं किसी को किसी प्रकार की समस्या आने का समाचार नहीं रहा। जिला अस्पताल में कुल 74 लाभार्थियों को टीका लगाया गया वहीं महिला अस्पताल में 121 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की खुराक दी गई। टीकाकरण सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। परदहां सीएससी पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। वहां 200 का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 130 लोगों को टीका लगाया गया। प्रथम टीका सीएससी के नेत्र सहायक नंदलाल गोंड और दूसरा टीका सीएससी प्रभारी डीके सिंह सहित सीएससी कर्मचारी और आशा कर्मियों को लगाया गया।

पुराघाट प्रतिनिधि के अनुसार, कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को कोरोना का टीका खंड विकास अधिकारी देवकुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में लगाया गया। 16 जनवरी की अपेक्षा आज वैक्सीन लगवाने वालो की भीड़ ज्यादा थी। पुलिस प्रशासन के लोग सभी का नाम नोट कर बारी-बारी से अंदर जाने की अनुमति दे रहे थे। दोपहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीशचंद्र सिंह सीएचसी पर पहुंच व्यवस्था का जायजा लिए और कुछ कमियां देख केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए। यहां कोरोना का पहला टीका आशा बहू यादव को लगा तो दूसरा टीका डा. अनिल कुमार और बीएमसी अमित कुमार को लगा। सीएचसी पर पिछली बार छूटे हुए 38 लोगों एवं इस बार चयनित 300 लोगों को टीका लगना था। आज 211 लोगों को टीका लगा। इसमें 12 पुरुष और 199 महिलाएं थीं।

रतनपुरा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 300 कर्मियों के सापेक्ष 185 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। घोसी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 191 के लक्ष्य के सापेक्ष 5 पुरुष एवं 117 महिलाओं को टीके लगाए गए। इनसेट--

डीएम ने टीकाकरण का देखा हाल

जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिनको टीका लगाया जा रहा है उनको सारी जानकारी दी जाए। सभी को सावधानी के बारे में बताया जाए तथा लगभग आधे घंटे तक उनकी मानीटरिग की जाए कि किसी प्रकार की उस व्यक्ति को समस्या तो नहीं हो रही। आंकड़ों की नजर में

जिला अस्पताल - 200 महिला अस्पताल - 125 /200

फतेहपुर सीएससी - 181 /208

घोसी - 109 /200

कोपागंज - 211 /300

परदहा - 130 /200

रतनपुरा - 185/300

chat bot
आपका साथी