आवास को आवंटित भूमि पर नींव खुदाई से विवाद

थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव की बंजर भूमि में से आवास के लिए आवंटित भूमि पर नींव खोदाई के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:08 AM (IST)
आवास को आवंटित भूमि पर नींव खुदाई से विवाद
आवास को आवंटित भूमि पर नींव खुदाई से विवाद

जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव की बंजर भूमि में से आवास के लिए आवंटित भूमि पर नींव खोदाई के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने पैमाईश की गई जमीन में गाड़े गए पीलर को भी तोड़ दिया। ग्राम प्रधान किरन राजभर ने गांव के आधा दर्जन लोगों सहित उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव में पिछले चार नवंबर को पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र बनाने और गांव की आशा देवी नामक महिला को गांव के बंजर भूमि में से आवास के लिए बीस एयर भूमि आवंटित की। गुरुवार को आवास बनाने के लिए नींव की खुदाई हो रही थीं। तभी गांव के ही आधा दर्जन पुरुषों के अलावा घर की महिलाओं ने गाली-गलौज व जान मारने की धमकी देते आवास निर्माण का कार्य रोक दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान राजस्व टीम द्वारा पैमाईश के बाद गाड़ा गया पीलर भी तोड़ दिए। 

chat bot
आपका साथी