ब्लाक रोड का निर्माण छह माह बाद भी अधूरा

नगर पंचायत क्षेत्र में फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर जाने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:13 PM (IST)
ब्लाक रोड का निर्माण छह माह बाद भी अधूरा
ब्लाक रोड का निर्माण छह माह बाद भी अधूरा

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : नगर पंचायत क्षेत्र में फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर जाने वाले मार्ग का निर्माण 75 फीसद पूरा करने के बाद शेष निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। इससे निर्माण ठप हो गया है। अब ब्लाक मुख्यालय पर आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बाजार के नहर चौक से नहर की पटरी के सहारे ब्लाक मुख्यालय के साथ ही उफरौली वार्ड के लिए रास्ता जाता है। जो काफी जर्जर हो गया था। बीते दिनों एमएलसी चुनाव के दौरान ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत को तत्काल ब्लाक मुख्यालय तक सीसी रोड और नाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया था। काम शुरू भी हुआ लेकिन सुस्त निर्माण गति का आलम यह रहा कि विगत छह माह में सिर्फ 75 फीसद निर्माण ही पुरा हो पाया है। शेष भाग पर निर्माण ठप है। चूंकि इस समय बारिश का मौसम भी आ गया है। ऐसे में अधूरे मार्ग निर्माण के चलते ब्लाक मुख्यालय से लेकर उफरौली वार्ड में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि निर्माण दोबारा कब प्रारंभ होगा। इसका भी कोई ठिकाना नहीं है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा निर्माण जल्द पुरा कराने का भरोसा तो दिया जा रहा है लेकिन इस दिशा में कोई कवायद होता न देखकर लोग निर्माण पुरा होने को लेकर संशय व्यक्त कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी