पदयात्रा रोकने पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता मऊ कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 06:38 PM (IST)
पदयात्रा रोकने पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी
पदयात्रा रोकने पर उपवास पर बैठे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, मऊ : कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराकर मनाया गया। इसके बद खेत और किसान की रक्षा में कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा कार्यालय ख्वाजा जहांपुर से मऊ सदर हास्पिटल तक जानी थी। रास्ते में पुलिस प्रशासन ने प्रदेश सरकार के फरमान पर जबरन रोक दी। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उपवास धरने पर बैठकर रामधुन गाया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन से लेकर देश की आजादी के बाद 70 वर्षों के कालखंड में देश के नव निर्माण में कांग्रेस की जो भुमिका रही है, उसका उदाहरण देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में किसी राजनीतिक दल में नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि आज एक सच्चे कांग्रेसजन का पहला कर्तव्य यह है कि वह सर्वप्रथम स्वयं कांग्रेस का इतिहास जाने और फिर आज की युवा पीढ़ी को कांग्रेस का इतिहास बताए। उन्होंने कहा की जिनका देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा वे लोग कांग्रेस के बारे में झूठी अफवाह फैला रहे हैं। ्रशहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में देश को पकिस्तान या चीन से उतना खतरा नहीं है, जितना खतरा उस विचारधारा से है जो हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता के सिद्धांत को नकारती है। इस अवसर पर राना खातून, संजय यादव, रामजपित पांडेय, रमन पांडेय, अकरम प्रेमियर, बालजीत चौहान, ओमनारायण शर्मा, रफी अतहर, अबूबकर अंसारी, मुकेश राजभर, हंसनाथ तिवारी, स्वामीनाथ राय, असद नोमानी, शैलेंद्र सिंह, मनोज गिहार, वकील अहमद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी