भारत बचाओ रैली में शामिल होने कांग्रेसजन दिल्ली रवाना

भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यताओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंतेखाब आलम की अगुवाई में लिछवी ट्रेन से रवाना हुये।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:06 PM (IST)
भारत बचाओ रैली में शामिल होने कांग्रेसजन दिल्ली रवाना
भारत बचाओ रैली में शामिल होने कांग्रेसजन दिल्ली रवाना

जागरण संवाददाता, मऊ : कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का जत्था शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम की अगुवाई में लोग लिच्छवी ट्रेन से दिल्ली को प्रस्थान किए। ट्रेन छूटने से पूर्व स्टेशन पर एकत्रित कांग्रेस जनों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

घोसी लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। यही नहीं जनता में भाजपा सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। आने वाला कल कांग्रेस का होगा। इंतेखाब आलम ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगी। इस काफिले में घनश्याम सहाय, बबलू राय, अनिल जायसवाल, संपति मौर्य, रमाशंकर चौहान, अकरम, मनोज सिंह, काजी मुसफ्फे जमाल, विनोद राम, विष्णु प्रसाद कुशवाहा, शशिकांत राय, मनोज गिहार आदि लोग थे।

मुहम्मदाबाद गोहना प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित'भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए दर्जनों की संख्या में बसों व ट्रेनों से कांग्रेसी शुक्रवार को रवाना हो गए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह व छोटेलाल के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए प्रस्थान किए। रवाना होने से पूर्व उमाशंकर सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्या व महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार से देश की जनता परेशान है।

chat bot
आपका साथी