शहर की समस्या को मुद्दा बनाएं कांग्रेसी

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकारिणी की बैठक कैप ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:28 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:28 PM (IST)
शहर की समस्या को मुद्दा बनाएं कांग्रेसी
शहर की समस्या को मुद्दा बनाएं कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, मऊ : शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकारिणी की बैठक कैप कार्यालय पर सोमवार को आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने शहर में अपने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही साथ शहर की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ने के लिए अपनी जिज्ञासा प्रस्तुत की।

सचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि शहर में समस्याओं का अंबार है। इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पदाधिकारियों को लड़ने की आवश्यकता है। अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि शहर के समस्याओं से निजात कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दिलाने के लिए कटिबद्ध है। हर वार्ड की समस्या को लेकर के हम संबंधित अधिकारी से शहर के एक-एक व्यक्ति की समस्याओं के लिए लड़ेंगे। इस अवसर पर संजय यादव, रमन पांडेय, अबुल फैज, रफी अख्तर, सरफराज, चक्की, आफताब सिद्दीकी, खालिद अंसारी, नदीम, फखरुद्दीन, जितेंद्र राम, वकील अहमद, रवि खंडेलवाल, संजय चौहान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी