कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जासं मधुबन (मऊ)-- फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन कर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी विजय कुमार को दिया। स्थानीय बाजार में शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने जुलूस निकाला और ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रकुवंर सिंह ने कहा कि पिछले छह वर्षो में केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोत्तरी करके 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:22 PM (IST)
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जासं, मधुबन (मऊ):-- फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन कर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी विजय कुमार को दिया। स्थानीय बाजार में शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने जुलूस निकाला और ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रकुवंर सिंह ने कहा कि पिछले छह वर्षो में केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोत्तरी करके 18 लाख करोड़ रुपये कमाने का किया है। लाकडाउन के दौरान उत्पाद शुल्क में बार बार बढ़ोत्तरी करके मुनाफाखोरी और लूट खसोट को बढ़ावा देने का काम किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आज पुलिस सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, प्रदुम्न यादव, सुरेंद्र राजभर, प्रमोद रंजन सिंह, सुरेन्द्र चौरसिया, श्याम नारायण सिंह, मृत्युंजय शुक्ल, अरविद शर्मा, मुन्ना बाबा, मोहम्मद मोबीन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी