महिला से मारपीट, दो दिन बाद भी शिकायत दर्ज नहीं

जागरण संवाददाता कोपागंज (मऊ) क्षेत्र के कोपड़ा कोटवा गांव में एक महिला और उसके लड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:20 PM (IST)
महिला से मारपीट, दो दिन बाद भी शिकायत दर्ज नहीं
महिला से मारपीट, दो दिन बाद भी शिकायत दर्ज नहीं

जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : क्षेत्र के कोपड़ा कोटवा गांव में एक महिला और उसके लड़के के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। इसमें महिला और उसके लड़के के हाथ और सिर में चोट लगी। मामले की शिकायत जब वह कोपागंज थाने पर करने गई, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। महिला पिछले दो दिन से थाने का चक्कर लगा रही है।

सुनिता देवी पत्नी स्व सुरेंद्र ने बताया कि बीते शुक्रवार को उसके दस वर्ष के पुत्र को गांव के ही तीन लोगों ने बुरी तरह मारा। पूछने पर दबंगों ने उसे भी पीटा और धमकी भी दी कि उन्हें यहां नहीं रहने देंगे। मारपीट में महिला की हाथ में गंभीर चोट है। पीड़ित महिला रविवार को स्थानीय थाने पर पहुंच न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी के नहीं होने की बात बताकर उसे भगा दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि मारपीट के आरोपी अभी भी मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी